Vinita Singh : 23 साल की उम्र में ठुकराया था एक करोड़ का पैकेज अब खड़ा किया खुद का कॉस्मेटिक ब्रांड

Vinita Singh : कहते है अगर किसी व्यक्ति को एक करोड़ के पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिले तो वह उसे तुरंत बिना सोचे स्वीकार कर लेगा। ऐसा कोई भी व्यक्ति नही होगा जो इतने अच्छे ऑफर को ठुकरा देगा। ऐसे में लोग उसे जरूर पागल ही समझेंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं अक्सर बड़े पैकेज वाली नौकरी को ठुकराने वाले व्यक्ति के दिमाग में एक ऐसा आईडिया काम कर रहा होता है जिसके जरिए वह और भी कई अधिक कमाई कर सकता है। जी आज हम आपको एक ऐसी बिजनेसमैन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक करोड़ का पैकेट छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया था।

जिस लड़की के बारे में हम आपसे बात कर रहे हैं उसका नाम विनीता सिंह (Vinita Singh) है। इनका सनम 1984 में दिल्ली में हुआ था। जिसने शुगर जैसे मशहूर कॉस्मेटिक ब्रांड की शुरुआत की थी। आज यह कंपनी कम से कम 100 करोड़ का टर्नओवर तक पार कर चुकी है।

Vinita Singh

Vinita Singh : नौकरी और बिजनेस में एक चीज को चुनना था

इस कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाना विनीता के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी और बिजनेस में एक चीज को चुनना था। ऐसे में उनका पूरा करियर बर्बाद भी हो सकता था। गुजरात के अहमदाबाद से आईआईआईएम की डिग्री हासिल करने के बाद विनीता सिंह को यूनिवर्सिटी की तरफ से प्लेसमेंट दी गई थी। इसमें उन्हें पहली जॉब में है एक करोड़ का ऑफर मिला था जो विनीता सिंह ने ठुकरा दिया था। इसकी वजह से वह सुर्खियों में भी रही थी।

जिस समय उन्होंने यह पैकेज को ठुकराया उस समय उनकी उम्र केवल 23 वर्ष की थी। छोटी सी उम्र में विनीता (Vinita Singh) द्वारा इतना बड़ा ऑफर ठुकराने के बाद उनका नाम द वीक नामक मैगजीन के कवर पेज पर छप गया था। जहां से उनकी कामयाबी की शुरुआत भी हुई थी।

Vinita Singh : अहमदाबाद से मुंबई शिफ्ट हो गई

इसके बाद वह अपने पिताजी के साथ अहमदाबाद से मुंबई शिफ्ट हो गई। वहां पर वह छोटे से घर में रही मानसून के दौरान उस घर में रहना मुश्किल हो जाता था, लेकिन विनीता ने अपने सपने पूरे करने के लिए खुद ही मुश्किल रास्ता चुना था। जब विनीता 17 साल की थी तो उनकी स्कूल टीचर ने उन्हें एंटरप्रेन्योर और बनने की सलाह दी थी और छोटी सी उम्र में ही बिजनेस शुरू करने का उन्होंने फैसला भी लिया था।

इसके बाद में विनीता ने मुंबई में रहते हुए रिसर्च वर्क किया और यह देखा कि कॉस्मेटिक ब्रांड की मांग जरूरत से ज्यादा है। ऐसे में उन्होंने कॉस्मेटिक ब्रांड की शुरुआत करने का फैसला किया। इसका नाम उन्होंने शुगर रखा। इस ब्रांड की शुरुआत 2012 में की गई थी। देखते ही देखते यह देश भर में मशहूर होने लगा। आज यह ब्रांड भारत के 120 शहरों में अपना व्यापार कर रहा है और इस ब्रांड में 1500 से ज्यादा लोगों का स्टाफ भी काम करता है, जिसमें से 75 प्रतिशत महिलाएं हैं। इस ब्रांड को कामयाब बनाने में उनके बिजनेस पार्टनर कौशिक मुखर्जी का बहुत ही बड़ा योगदान है।

Also Read : Tilak Mehta : 13 वर्ष के बच्चे ने कर दी 100 करोड़ की कंपनी खड़ी और 200 लोगों को नौकरी पर भी रखा है

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *