ऐसा जानवर जिससे दुनिया का सबसे महंगा पनीर बनता है
पनीर शायद सभी लोगों ने खाया होगा। पनीर बहुत ही स्वादिष्ट होता है और वह गुणकारी भी होता है। पनीर में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अक्सर कोई खास मौके पर पनीर लोगों की सबसे पहली पसंद होती है। परंतु क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे महंगा पनीर कौन सा है। अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि सबसे महंगा मैंने कौन सा होता है। जी हां सबसे महंगा पनीर pule चीज के नाम से जाना जाता है। इसकी एक किलोग्राम की कीमत एक आम आदमी के 2 से 3 महीने की सैलरी से भी ज्यादा होती है।
जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस लग्जरी पनीर की कीमत 800 से 1000 यूरो यानी 80 हजार से ₹82000 प्रति किलोग्राम होती है। यह दुनिया का सबसे महंगा पनीर माना जाता है। अब आपके मन मे सवाल जरूर आया होगा कि आखिरकार ऐसा क्या है। इस पनीर में जो इसकी इतनी ज्यादा कीमत है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह पनीर जानवर के दूध से बनाया जाता है जिसे पूरी दुनिया बेकार और फालतू समझती है।
इस पनीर को गधी के दूध से बनाया जाता है
इस पनीर को गधी के दूध से बनाया जाता है और यह गधी सामान्य नहीं होती है। यह गधी सरबिया में पाई जाने वाली खास प्रजाति होती है। उस गधे के बाल्कन के दूध से पनीर को बनाया जाता है। इसका उत्पादन हर देश में नहीं किया जाता है इसका उत्पादन केवल सर्विया के जस्विका स्पेशल नेचर रिजर्व में किया जाता है।
इसे बनाने के लिए करीब 60 फ़ीसदी बाल्कन गधी का दूध और 40 फ़ीसदी बकरी का दूध का इस्तेमाल किया जाता है और फिर इसे प्रोसेसिंग के जरिए तैयार किया जाता है। एक किलोग्राम पनीर बनाने के लिए 25 लीटर ताजे दूध का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ गधी के दूध को 25 से ₹30000 प्रति लीटर की कीमत से बेचा जाता है।
Also Read : General Knowledge का प्रश्न : ऐसा कोनसा जंतु है जिसकी आकृति चप्पल की तरह होती हैं?