Perala Manasa Reddy : तेलंगाना की पेराला मानसा रेड्डी ने की अनोखी पहल, जिससे गरीब और बेसहारा लोगों को सर छुपाने के लिये मिलेगी छत
Perala Manasa Reddy : तेलंगाना की निवासी पेराला मानसा रेड्डी ने एक एक उपाय से अब गरीब और बेसाहार लोगों को भी घर मिलेंगे। ये घर सर्दियों, गर्मी सहित हर मौसम के लिए पर्याप्त है। इसकी खासियत है कि ये घर ईंट के बजाय सीवर के पाइप में बनाया जाता है। ये बात सुनने में अजीब जरूर लगती है कि सीवर के पाइप में घर की नींव रखी जा सकती है, लेकिन तेलंगाना के बोम्मकल गांव की रहने वाली पेराला मानसा रेड्डी ने इसे संभव कर दिखाया है।
23 वर्षीय मानसा ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। वह अपनी पढ़ाई के दौरान घर बनाने के आसान तरीके ढूंढती रहती थी। इस तरह मानसा ने हांगकांग की James Law Cybertecture नामक कंपनी से OPod Tube House बनाने का तरीका सीखा। इसके बाद मानसा रेड्डी (Perala Manasa Reddy) ने उस आइडिया के तहत एक सस्ता और टिकाऊ OPod Tube House बनाया, जिसके लिए उन्होंने सीवर पाइप का इस्तेमाल किया था। मानसा ने उन पाइपों को तेलंगाना की एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से मंगवाया था।
Perala Manasa Reddy : तीन लोगों का परिवार आसानी से रह सकता है
उस कंपनी ने मानसा को छोटे बड़े आकार के सीवर पाइप मुहैया करवाए, जिनका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से घर बनाने के लिए किया जा सकता है। सीवर पाइप से बने इस गोलाकार घर में एक साथ तीन लोगों का परिवार आसानी से रह सकता है। इतना ही नहीं इस OPod Tube House हाउस को अपनी जरूरत के हिसाब से 1BHK, 2BHK और 3BHK में तब्दील किया जा सकता है। इस तरह के घरों को बनाने में महज 15 से 20 दिनों का समय लगता है।
मानसा रेड्डी द्वारा बनाये गए इन सीवर पाइप वाले OPod Tube House को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जबकि सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सराहना मिल रही है। इन सभी चीजों को देखते हुए मानसा ने अपना स्टार्टअप भी शुरू किया है, जिसके तहत उन्होंने अपनी कंपनी का नाम Samnavi Constructions रखा है।
Perala Manasa Reddy : कंपनी को 200 नए घर बनाने का आर्डर भी मिल चुका
पेराला मानसा रेड्डी द्वारा बनाए गए OPod Tube House की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसकी वजह से उनकी कंपनी को 200 नए घर बनाने का आर्डर भी मिल चुका है। फिलहाल इस घर की टेस्टिंग के लिए मानसा ने एक प्रवासी मजदूर को वहां 7 दिन बिताने के लिए कहा है, ताकि किसी तरह की कमी होने पर घर के डिजाइन में सुधार किया जा सके।
Samnavi Constructions को अब तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित देश के अलग-अलग राज्यों से OPod Tube House बनाने का आर्डर मिल चुका है। ऐसे में मानसा रेड्डी (Perala Manasa Reddy) अपने एक साथी छात्र के साथ मिलकर इस काम को आगे बढ़ा रही हैं, ताकि भविष्य में सभी जरूरतमंद लोगों को घर मिल सके।