पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह के वो बयान जिसे सुनकर उनका भक्त बन गया था RSS, अगर भारत मिटा तो दुनिया खत्म

फेमस राइटर और पाकिस्तानी मूल के चर्चित कनाडाई लेखक तारिक फतेह का सोमवार को 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर RSS ने भी दुख जताया है और श्रद्धांजलि दी है। जानिए आरएसएस को क्यों अच्छे लगने लगे थे तारिक फतेह, वो कौन से बयान थे जिनसे Rss फतेह का भक्त बन गया|

तारिक अपने बेबाक बयानों के जरिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थे। 20 नवंबर 1949 को कराची में उनका जन्म हुआ था। वह अक्सर कहा करते थे कि वह एक भारतीय हैं जिसका जन्म पाकिस्तान में हुआ। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जबतक इंडिया है तबतक दुनिया है, अगर इंडिया खत्म तो दुनिया भी खत्म हो जाएगी।

नताशा फतेह ने सोमवार को अपने पिता के निधन की सूचना कुछ इस तरह दी- पंजाब के शेर, हिंदुस्तान के बेटे, कनाडा के प्रेमी, सच बोलने वाले, न्याय का योद्धा, दबेकुचलों और पीड़ितों की आवाज तारेक फतेह नहीं रहे। इस ट्वीट के वाक्यों से आपको एहसास हो गया होगा कि फतेह को भारत से कितना प्यार था.

हिंदुस्तान का हर शख्स हिंदू

तारिक फतेह खुद को पाकिस्तान में जन्मा भारतीय बताते थे। उन्होंने एक बार कहा था, ‘मैं पाकिस्तान में जन्मा भारतीय हूं, इस्लाम में पैदा हुआ पंजाबी हूं; एक मुस्लिम चेतना के साथ कनाडा में एक प्रवासी और मार्क्सवाद से प्रेरित युवा हूं।’ वह खुलकर कहते थे कि उनके पूर्वज हिंदू थे।

हिंदुस्तान का हर शख्स हिंदू है। आरएसएस से भी इस तरह के बयान अक्सर आते हैं कि हिंदुस्तान में जन्मा हर शख्स हिंदू है, चाहे उसका पंथ कुछ भी हो.

भारत को बताते थे मुस्लिमों के लिए सबसे सुरक्षित देश

तारिक फतेह अक्सर भारत की तारीफ और पाकिस्तान की आलोचना किया करते थे। अक्सर इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘भारत इकलौता ऐसा देश है जहां मुस्लिम बिना किसी डर के अपना प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले भारत के मुस्लिम ज्यादा सक्षम हैं।’

की थी पाकिस्तान के जल्द टूटने की भविष्यवाणी

कई इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘पाकिस्तान जल्द ही टूटेगा। पाकिस्तान कोई देश नहीं है, ये एक विचार है। अगर आप पाकिस्तान को जानना चाहते हैं तो आप ढाका जाइए, इस्लामाबाद नहीं। पाकिस्तान में जितने भी राज्य हैं, उनका पाकिस्तान से कुछ भी लेना देना नहीं।…बलूचिस्तान एक आजाद राज्य था जिसपर पाकिस्तान ने सेना के जरिए अवैध कब्जा किया। कश्मीर पर उसका अवैध कब्जा है।’

भारत खत्म तो दुनिया भी खत्म हो जाएगी’

एक हिंदी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा था, ‘आप (भारत) दुनिया की सबसे बड़ी सभ्यता हैं। 10 हजार साल से दुनिया को रास्ता दिखाया है। पहाड़ों को काटकर मंदिर बनाया।

आप क्यों डिफेंसिव हो रहे हैं? किसने बोला था उन्हें मस्जिद (बाबरी) बनाने के लिए? तू यहां पैदा नहीं हुआ, मरा कहीं और जाकर। आकर एक मंदिर पर मस्जिद बना दिया और पूरे मुल्क को बांट दिया। डिफेंस ऑफ इंडिया इज इंड ऑफ सिविलाइजेशन। इंडिया है तो दुनिया है, अगर इंडिया खत्म हुआ तो दुनिया खत्म।’

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *