Sugar Free Mangoes On Tree : किसान का कमाल शुगर फ्री आम पेड़ पर उगाए दूर-दूर से आ रहे हैं लोग खरीदने के लिए
Sugar Free Mangoes On Tree : आम जिसे फलों का राजा कहा जाता है। इस समय आम का सीजन चल भी रहा है। पूरे देश में एक से बढ़कर एक किस्म के आम पाए जाते हैं और लोग इसका स्वाद भी लेते हैं। ऐसा ही बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान भूषण सिंह के बाग का आम का भी चर्चा में बना हुआ है। इस आम का शेप साइज और रंग बहुत ही ज्यादा अलग है जो भी इस को देखता है वह एक बार तो जरूर रुक जाता है। किसान यह दावा कर रहा है कि यह आम शुगर फ्री है इसका नाम अमेरिकन ब्यूटी है।
Sugar Free Mangoes On Tree : पश्चिम बंगाल से लाकर यह किस्म अपने बगीचे में लगाया
जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर पूर्व की स्थिति और मुशहरी गांव का रहने वाला किसान भूषण सिंह ने पश्चिम बंगाल से लाकर यह किस्म (Sugar Free Mangoes On Tree) अपने बगीचे में लगाया है। करीब 6 साल बाद इसमें फल आने लगा, 2 साल हो गए इसमें फल लगते हुए। किसान का कहना है कि इस का मंजर और दाना सामान्य आम की तरह निकलता है परंतु शुरू से लेकर पकने तक यह आम 16 बार अपना रंग बदलता है। पकने के समय इसका वजन आधा किलो से भी ज्यादा होता है हालांकि सामान्यता इसका वजन 400 ग्राम का होता है।
इस आम के नए पौधे की मांग बाजार में काफी ज्यादा दिखाई दे रही है। इसे देखने वाले अपने बाग में लगाना चाहते हैं परंतु इसकी नर्सरी अभी नहीं बनाई गई है। किसान ने बताया है कि नया पौधा तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है और यह काम जल्द ही सफल भी होगा और जल्द ही लोगों को भी पौधे मिलने लगेंगे और जल्द ही इसकी नर्सरी भी तैयार की जाएगी।