Success Story : पति बैंकर पत्नी सीए इसके बावजूद भी छोड़ दी दोनों ने नौकरी और कर रहे हैं खेती से कमाई

Success Story : ललित नाम के व्यक्ति ने ऑर्गेनिक खेती के बारे में सुना था। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में उतरने का फैसला लिया तो जैविक खेती पर पूरा रिसर्च कर लिया। फिलहाल वह जैविक खेती के दौरान 10000000 रुपए तक की कमाई कर रहे हैं।

जिनके पास अच्छी नौकरी होती है वह बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपनी नौकरी छोड़ दें खेती-बाड़ी में अपना हाथ आजमाएं। ऐसे में आज के समय में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो खेती करना पसंद करते हैं। ललित और खुशबू यह दोनों पति पत्नी जोधपुर के रहने वाले हैं। ललित एमबीए करने के बाद बैंक में नौकरी करते थे। वहीं उनकी पत्नी सीए की नौकरी करती थी। इसके बाद अचानक से दोनों ने अपनी जॉब छोड़ दी और खेती-बाड़ी में उतर गए ऑर्गेनिक। खेती की शुरुआत की और इसे प्रॉफिट का बिजनेस भी बना दिया। आज राजस्थान के तमाम किसान उनके बनाए पैटर्न पर चलकर बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं।

Success Story

Success Story : जैविक खेती पर पूरा रिसर्च किया

ललित ने केवल ऑर्गेनिक खेती के बारे में सुना था। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में उतरने का फैसला किया तो जैविक खेती पर पूरा रिसर्च किया। उसके बाद वह जब एमबीए करने के लिए पुणे गए थे। तब वहीं पर उन्होंने ग्रीन हाउस और पॉलीहाउस के बारे में सुना था। फिर सोचा काश एक ऐसी नर्सरी मेरे पास भी होती अपनी जमीन पर ग्रीन हाउस और पॉलीहाउस बनाकर वह शानदार नर्सरी की शुरुआत करना चाहते थे.

उन्होंने ऐसा ही किया फिर वहां पर और दैनिक फल और सब्जियों की खेती की ललित कहते हैं, कि पॉलीहाउस के लिए पिता से पुश्तैनी जमीन मांगी फिर बाद में पिता ने जमीन नहीं दी। इसके बाद वे धीरे-धीरे मान गए उन्होंने शुरू में बस ₹100000 लगाए थे आज वह एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई कर रहे हैं।

Success Story : ललित की पत्नी खुशबू जो पेशे से सीए

ललित की पत्नी खुशबू जो पेशे से सीए थी उनके लिए यह सब कुछ नया था। धीरे-धीरे अब वह अपने बिजनेस को संभाल रही है। वह कहती हैं हमारा उद्देश्य राजस्थान जैसे सूखे प्रदेश में किसानों को खेती के नए-नए आईडिया देना है। अब तक हम 60,000 से भी ज्यादा किसानों को खेती का गुण सिखा चुके हैं।

ललित का कहना है कि पानी की कमी की वजह से कई बार राजस्थान के किसानों का हौसला टूट जाता है। ऐसे में कम पानी में ज्यादा कैसे खेती की जाए इस बारे में किसानों को जानकारी दी जाती है। कौन-कौन सी फसल सही होती है। ऑर्गेनिक फार्मिंग से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। इसके बारे में हम दोनों पूरे राजस्थान में घूम घूम कर अन्य किसानों को बताते हैं।

Also Read : Success Story : 9 साल तक संघर्ष करने के बाद में नेत्रहीन पिता की बेटी बनी सब इंस्पेक्टर

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *