शिव खेड़ा के 52 मोटिवेशनल थॉट्स Best Motivational Quotes of Shiv Khera in Hindi

शिव खेड़ा एक personal development, author, motivational speaker तथा best seller ” you can win ” जीत आपकी, बहुचर्चित किताब लिख चुके हैं | उनके द्वारा लिखे गये कुछ अनमोल और प्रेरक विचारों के बारें में जानते हैं | जिन्हें अपना कर आप अपना जीवन सफल बना सकते हैं |





1 – जीतने वाले अलग चीजे नही करते….वो चीजों को अलग तरह से करते हैं |


2 – पैसा लोगो के जीवन में फर्क लाने के लिए एक महत्वपूर्ण टूल हैं |


3 – वे लोग जो भविष्य में बहुत आगे जाना चाहते हैं उनमें सफल होने के लिए दो योग्यता होनी चाहिए…..पहली, लोगों के साथ कुशल व्यवहार करने की और दुसरी, लोगों को कुछ बेचने की |


4 – बहुत सी चीजें एक बच्चे की परवरिश पर निर्भर करती हैं |


5 – मेरा पहला उद्देश्य हैं निवेश करना और इसके अतिरिक्त भी कुछ बच जाता हैं तो उसे खर्च करना….|


6 – जीतने वाले लाभ देखते हैं और हारने वाले दर्द……|


7 – जो लोग जीतते है वह कोई अलग चीजो को अजांम नहीं देते, बल्कि वो आम चीजो को खास अदांज में पूरा करते हैं |


8 – एक बेवकूफ बिना सोचें समझे बोलता हैं और एक बुद्धिमान सोच समझकर…..|


9 – सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक कार्यो का परिणाम सफलता हैं |


10 – किसी भी प्रोडक्ट को बेचने के लिए 90% दृढ़ विश्वास जबकि 10% प्रोत्साहन होना चाहिए….. |


11 – लम्बी अवधि के निवेश में आपको हर दिन एक मैनेजमेंट की जरूरत नहीं होती हैं |


12 – छोटे लोग दुसरों के बारे में बाते करतें हैं, बीच के लोग चीजों के बारे में बात करते हैं और महान लोग सुझाव के बारे में |


13 – सफलता एक संजोग नहीं हैं यह हमारे नज़रिए का नतीजा है और अपना नज़रिया हम खुद चुन सकते हैं |


14 – आत्म-सम्मान और अहंकार का उल्टा सम्बन्ध हैं |


15 – लोग इस बात की परवाह नहीं करते कि आप कितना जानते है, वो ये जानना चाहते है कि आप कितना ख्याल रखते हैं |


16 – किसी को धोखा न दें क्योकि ये आदत बन जाती है और फिर आदत से व्यक्तित्व….|


17 – अच्छे लीडर्स और अच्छे लीडर्स बनाने की चेष्टा करते हैं, बुरे लीडर्स और फाँलोवर्स बनाने की चेष्टा करते हैं |


18 – हारने वाले लोग भाग्य में विश्वास करते हैं, हिम्मती और पक्के इरादें वाले वजह और उसके नतीजों में विश्वास करते हैं ….|


19 – सक्रिय रूप से राह दिखाने वाले अच्छे नेता होते हैं, और सक्रिय रूप से गलत राह दिखाने वाले बुरें नेता होते हैं |


20 – अगर एक बच्चा गलत रास्ते पर चला जाता है तो इसके लिए वह बच्चा दोषी नहीं हैं, बल्कि इसके लिए उसके माता- पिता जिम्मेदार हैं…..|


21 – मैं लोगों का उत्साह बढ़ाने को अपनी योग्यता मानता हूँ और वहीं मेरी सबसे बड़ी पूँजी हैं |


22 – यहीं एक महत्वपूर्ण रास्ता है जिससे किसी इंसान की अच्छाई उभारी जा सकती हैं |


23 – कुदरत बड़ी समझदार और मेहरबान हैं क्योकि उसनें आदमी को सोचने की क्षमता का सबसे बड़ा तोहफा दिया हैं | लेकिन अफसोस की बात है कि बहुत कम ही लोग इस महान तोहफें का पूरा इस्तेमाल कर पाते हैं ….|


24 – आप जितनी बहसें जीतते हैं उतने मित्रों को खो देते हैं……|


25 – अच्छे माहौल में एक मामूली कर्मचारी की भी काम करने की शक्ति बढ़ जाती हैं…..जबकि खराब माहौल में एक अच्छे कर्मचारी की भी कुशलता कम हो जाती है….|


26 – जिस तरह कोई व्यक्ति डिक्शनरी के ऊपर बैठने से शब्द और स्पेलिंग नही सीख सकता उसी तरह कोई व्यक्ति कठिन परिश्रम के बिना अपने काम करने की शक्ति नहीं बढ़ा सकता |


27 – अपना एक विजन होना चाहिए…..यह अदृश को देखने की काबलियत हैं, अगर आप अदृश को देख सकते हैं तो आप असंभव को संभव कर सकते हैं |


28 – प्रेरणा एक आग की तरह हैं, जिसे जलाए रखने के लिए इसमें लगातार ईधन डालना पड़ता हैं |


29 – प्रेरणा को बनाए रखने के लिए आपका ईधन ” स्वंय पर विश्वास ” ही हैं …..|


30 – असफल होना कोई गुनाह नहीं हैं लेकिन सफलता के लिए कोशिश न करना जरूर गुनाह हैं …..|


31 – जीवन में ऊपर उठते समय लोगों से अदब से पेश आए, क्योकि नीचे गिरते समय आप इन लोगों से दोबारा मिलेगें…….|


32 – अजांन होना शर्म की बात नहीं हैं लेकिन सीखनें की इच्छा न होना शर्म की बात हैं |


33 – दुनियॉ हमें वैसी नहीं दिखती जैसी वह है, बल्कि जैसी दिखती है, जैसे हम हैं …..|


34 – बिना कठिन परिश्रम के सफलता नहीं मिलती, कुदरत चिड़ियों को खाना जरूर देंती हैं, लेकिन उनके घोंसले में नहीं ड़ालती…..|


35 – अपने घटिया नज़रिए का अहसास हो जाने पर भी हम उसे बदलतें क्यों नहीं ?


36 – हिम्मत का मतलब डर का न होना नहीं हैं, हिम्मत का मतलब तो डर पर काबू पाना हैं….|


37 – जीतने वाले लाभ देखते हैं….और हारने वाले नुकसान……..|


38 – यदि आपको लगता हैं कि आप कर सकते हैं तो आप कर सकते हैं……|


39 – अगर आपको लगता हैं नहीं कर सकते, तो आप नहीं कर सकते | दोनों ही सूरत में आप सही हैं…….|


40 – इन्स्पीरेशन सोच हैं जबकि मोटीवेशन कार्यवाई हैं |


41 – जब कभी कोई व्यक्ति कहता है कि वो ये नहीं कर सकता हैं, तो असल में वो दो चीजें कह रहा होता है….या तो मुझे पता नहीं हैं कि ये कैसे होगा या मैं इसे करना नही चाहता….|


42 – अपने मित्रो को सावधानी से चुने | हमारे व्यक्तित्व की झलक न सिर्फ हमारे संगत से झलकती है बल्कि, जिन संगतो से हम दूर रहते हैं उससे भी झलकती हैं |


43 – कभी भी दुष्ट लोगों की सक्रियता समाज को बर्बाद नहीं करती, बल्कि हमेशा अच्छे लोगो की निष्क्रियता समाज को बर्बाद करती हैं…..|


44 – लोगों के साथ विनम्र होना सीखें | महत्वपूर्ण होना जरूरी हैं लेकिन अच्छा होना ज्यादा महत्वपूर्ण हैं |


45 – हमारी बिजनेस से सम्बधित समस्याएं नहीं होती, हमारी लोगों से सम्बधित समस्याएं होती हैं……|


46 – किसी डिग्री का न होना दरअसल फायदेमंद हैं, अगर आप इंजिनियर या डाँक्टर हैं तो आप एक ही काम कर सकते हैं…..पर आपके पास कोई डिग्री नहीं हैं, तो आप कुछ भी कर सकते हैं…….|


47 – एक देश नारे लगाने से महान नहीं बनता |


48 – जो भी उधार ले उसे समय पर चुका दें क्योकि इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ती हैं |


49 – सत्य का क्रियान्वन ही न्याय हैं……|


50 – चरित्र का निर्माण तब शुरू नहीं होता जब बच्चा पैदा होता हैं…..वो बच्चा पैदा होने के सौ साल पहले से शुरू हो जाता हैं |


51 – विजेता बोलते हैं कि मुझे कुछ करना चाहिए , हारने वाले बोलते हैं कुछ होना चाहिए |


52 – विपरित परिस्थितियों में कुछ लोग टुट जाते हैं, तो कुछ लोग रिकार्ड तोड़ते हैं….|

जरूर पढ़ें : सफलता के लिए 51 बेस्ट मोटिवेशनल थॉट्स -हिंदी में 


आपको हमारी पाँस्ट पसंद आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में बतायें | तथा अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें अपने सुझाव दें | क्योकि आपके सुझाव हमारे लिए बेहद ही कीमती हैं | और आपके like से हमें पता चलता है कि आपको हमारी  पाँस्ट पसंद  आ रही हैं |


यदि आपके पास भी कोई प्रेणादायक लेख या कोई ऐसी inspirational story हैं जिसे आप दुसरों तक पहुँचाना चाहते हैं तो आप हमें अपने नाम और photo के साथ  हमें  merajazbaamail@gmail.com पर लिख भेजिएं | पाँस्ट पसंद आने पर हम यहॉ पब्लिश करेगें |

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *