Rajini Bector : इस महिला ने कभी ₹300 से काम करना किया था शुरु आज है 1000 करोड़ की मालकिन
Rajini Bector : अगर मेहनत की जाए तो हम जीवन में क्या नहीं पा सकते हैं। ऐसा ही एक महिला ने काम किया है जिसने जुनून को अपना लक्ष्य बनाया और आज वह एक ऐसी कंपनी के मालिक बन गई है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए की है। जी हां हम बात कर रहे हैं रजनी बेक्टर की जिन्होंने अकेले ही काम करना शुरू किया लेकिन आज इस कंपनी में हजारों लोग काम कर रहे हैं।
रजनी का जन्म कराची पाकिस्तान में हुआ है। रजनी के पिताजी सरकारी कर्मचारी थे। 1947 के विभाजन में पूरी फैमिली कराची छोड़कर दिल्ली आ गई थी। दिल्ली आने के बाद रजनी का विवाह लुधियाना के एक बिजनेस फ़ैमिली में हुआ उस समय रजनी की उम्र केवल 17 वर्ष की थी। शादी के बाद रजनी ने ग्रेजुएशन किया हालांकि उनका इंटरेस्ट कुकिंग में था इसीलिए ग्रेजुएशन करने के बाद पंजाब के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बेकिंग का कोर्स करने के लिए एडमिशन ले लिया।
Rajini Bector : रजनी की फूड फैक्ट्री सबसे बड़ी फूड सप्लायर कंपनी
इसके बाद जब भी कोई घर पर गेस्ट आता तो है उनके हाथ से बने केक कुकीज़ और आइसक्रीम की खूब तारीफ करता इससे रजनी का कॉन्फिडेंस बढ़ता गया। 1970 में रजनी ने दिवाली के समय एक फूड स्टॉल लगाया जिसमें लोगों ने उसे खूब तारीफ की केवल ₹300 खर्च करके इस स्टॉल की शुरुआत की। आज रजनी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मालकिन बन गई है। अगर आज की बात की जाए तो रजनी (Rajini Bector) की फूड फैक्ट्री सबसे बड़ी फूड सप्लायर कंपनी बन चुकी है।
देश में रजनी को इतनी प्रसिद्धि मिली है कि उनकी सफलता नई ऊंचाइयों तक पहुंच गई। 2021 में रजनी (Rajini Bector) को पदम श्री देने की घोषणा की गई थी और उन्हें पदम श्री अवार्ड भी मिल चुका है। छोटी सी उम्र में उनका विवाह कर दिया गया उनके कम उम्र में ही तीन बेटे भी हो गए, लेकिन बच्चों के बोर्डिंग स्कूल चले जाने की वजह से वह फूड कंपनी बनाने के बारे में सोच पाई और इस सफलता को प्राप्त कर पाई।
Also Read : तीन दोस्तों का कमाल : 2 लाख के बिजनेस से शुरुआत करके आज खड़ी कर दी 75 करोड़ की कंपनी!