पंकज त्रिपाठी ने बताया लोग क्यों नहीं जा रहे हैं थिएटर में फ़िल्म देखने
हाल ही में पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर में बहुत ही ज्यादा व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उनके मशहूर सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा पार्ट में रिलीज हो गया है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने सिनेमा को लेकर बातचीत की है। इस समय अपने काम करने के तरीके के साथ-साथ ott और फिल्मों की बॉक्स ऑफिस को लेकर अपना नजरिया भी शेयर किया है।
एक इंटरव्यू के दौरान पंकज से पूछा गया है कि पहले लोग फिल्मों के आने का इंतजार करते थे अब वेब सीरीज का इंतजार करते हैं। इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा हां बिल्कुल दर्शकों को सिनेमा हॉल तक जाने की मजबूरी नहीं है सिनेमा ही उनकी सुविधाजनक स्क्रीन तक पहुंच रहा है वह अपने समय से इसे देख सकते हैं ओटीटी की पहुंच बहुत ही बड़ी है।
पंकज त्रिपाठी ने यह कहा
ऐसी बात सुनकर त्रिपाठी से अगला सवाल पूछा गया कि क्या ओटीटी के ज्यादा लोकप्रिय होने से फिल्म इंडस्ट्री मुश्किल में आ गई है। इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा यह इस बात पर निर्भर होता है कि दर्शक केंद्र फिल्मों को देखने सिनेमा हॉल में आते हैं। कंटेंट देखने की स्वतंत्रता तो है ही उनके पास फिलहाल हिंदी इंडस्ट्री के लोग अच्छा कंटेंट डिलीवर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का उनसे जुड़ाव नहीं बन पा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था। बचपन से ही पंकज को बेहद आते का शौक था और शौक के चलते वे गांव में होने वाले नाटक में काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने कई बार महिला का किरदार भी निभाया। कॉलेज में पढ़ाई करते हुए थिएटर की तरफ रुझान हुआ। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की पढ़ाई है।
Also Read : 2 Rupees Coin : 2 रुपए के सिक्के से कमा सकते हो ₹5 लाख, बस करना होगा आपको ये काम