पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले किया था होटल में काम यहां तक कि पहुंच गए थे जेल
पंकज त्रिपाठी बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। इन्होंने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अलग ही पहचान बनाई है। इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और लोगों का दिल जीता है। मिर्जापुर के कालीन भैया हो या सैक्रेड गेम्स के गुरुजी हर करैक्टर में इन्हें जाना जाता है।
क्या जानते हैं पंकज त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म रन से की थी। इसके बाद उन्होंने बहुत सारी शानदार फिल्मों में काम किया। इसके बाद वेब सीरीज में कालीन भैया बने तो लोगों ने इन्हें इन्ही नाम से जाने ना शुरू कर दिया। पंकज त्रिपाठी अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं पंकज त्रिपाठी ने जो मुकाम हासिल किया है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष भी किया है।
5 सितंबर 1976 को एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में बिहार के गांव वैडसन में पंकज त्रिपाठी का जन्म हुआ था। इनके पिता एक इंसान थे और गांव के मंदिर में पंडिताई भी किया करते थे। पंकज के अलावा तीन भाई बहन और भी थे एक पेड़ के नीचे बैठकर पंकज त्रिपाठी ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की।
पंकज त्रिपाठी मनोज बाजपाई के बहुत ही बड़े फैन
जैसे तैसे करके 12वीं कक्षा में पहुंचे इसके बाद गांव के नाटक में ही लड़की बनकर एक्टिंग करना शुरू किया और लोगों ने भी काफी पसंद किया। यहीं से पंकज त्रिपाठी का एक्टिंग में मन लग गया था। पंकज त्रिपाठी मनोज बाजपाई के बहुत ही बड़े फैन थे और उनकी तरह ही एक एक्टर बनना चाहते थे, परंतु पंकज त्रिपाठी के पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बने इसीलिए पिताजी ने आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें बाहर भेज दिया। पंकज त्रिपाठी हाजीपुर आए और इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में दाखिला लिया परंतु पंकज को तो एक्टिंग का काफी शौक था इसीलिए जब कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे तो इसके साथ-साथ वह थिएटर में भी सक्रिय रहने लगे।
इसके बाद पंकज त्रिपाठी राजनीति में भी काफी सक्रिय दिखाई दिए और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिस्सा बन गए। उस समय लालू यादव की सरकार थी। 1993 में एक बार उन्होंने अपनी पार्टी के साथ मिलकर स्टेट गवर्नमेंट के खिलाफ आवाज उठाई इसके बाद उनको 7 दिन जेल में बिताने पड़े।
पढ़ाई पूरी करने के बाद पंकज त्रिपाठी ने पटना के एक होटल में कुक की नौकरी की। लगभग 2 साल तक नौकरी करने के बाद वह दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में आ गए और दिल्ली से मुंबई पहुंचे और वही से पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत की।
Also Read : पंकज त्रिपाठी ने बताया लोग क्यों नहीं जा रहे हैं थिएटर में फ़िल्म देखने