महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुडे सुविचार

महाभारत होने के पीछे जो वजह रहीं, उन पर महान लोगों ने अपने विचार रखें हैं जिनकी वजह से महाभारत हुआ. आप एक बार अवश्य पूरा पढ़े.

 

महाभारत कोट्स इन हिंदी

 

यदि “महाभारत” को पढ़ने का समय न हो तो भी इसके सार- सूत्र हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं.
1. संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे – कौरव
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
2. आप भले ही कितने बलवान हो लेकिन अधर्म के साथ हो तो, आपकी विद्या, अस्त्र-शस्त्र शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा – कर्ण
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
3. संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दो कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे –  अश्वत्थामा
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
4. कभी किसी को ऐसा वचन मत दो कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े – भीष्म पितामह
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
5. संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है –  दुर्योधन
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
6. अंध व्यक्ति- अर्थात मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम ( मृदुला ) अंध व्यक्ति के हाथ में सत्ता भी विनाश की ओर ले जाती है –  धृतराष्ट्र
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
7. यदि व्यक्ति के पास विद्या, विवेक से बँधी हो तो विजय अवश्य मिलती है –  अर्जुन
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
8. हर कार्य में छल, कपट व प्रपंच रच कर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते –  शकुनि
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
9. यदि आप नीति, धर्म व कर्म का सफलता पूर्वक पालन करेंगे, तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकती –  युधिष्ठिर
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
10. जीवन में इतना तो संघर्ष कर लेना चाहिए कि

अपने बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए दूसरों का उदहारण न देना पड़े – श्री कृष्ण

महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
11. दिव्यता केवल शक्तिशाली होने में नहीं बल्कि वास्तविक दिव्यता दूसरों में शक्ति जागृत करने में है – श्री कृष्ण
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
12. बुद्धिमान व्यक्ति के प्रति अपराध कर कोई दूर भी चला जाए तो चैन से न बैठे, क्योंकि बुद्धिमान व्यक्ति की बाहें लंबी होती है और समय आने पर वह अपना बदला लेता है – महात्मा विदुर
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुड़े सुविचार
यदि इन नौ सूत्रों से सबक लेना सम्भव नहीं होता है तो जीवन में महाभारत संभव हो जाता है.
श्री कृष्ण / अर्जुन संवाद
एक बार अर्जुन ने कृष्ण से पूछा-
माधव.. ये ‘सफल जीवन’ क्या होता है ?
कृष्ण अर्जुन को पतंग उड़ाने ले गए.
अर्जुन कृष्ण को ध्यान से पतंग उड़ाते देख रहे थे.
थोड़ी देर बाद अर्जुन बोले –
महाभारत कोट्स इन हिंदी | महाभारत से जुडे सुविचार
माधव.. ये धागे की वजह से पतंग अपनी आजादी से और ऊपर की ओर नहीं जा पा रही है, क्या हम इसे तोड़ दें ? ये और ऊपर चली जाएगी.
कृष्ण ने धागा तोड़ दिया ..
पतंग थोड़ा सा और ऊपर गई और उसके बाद लहरा कर नीचे आयी और दूर अनजान जगह पर जा कर गिर गई…
तब कृष्ण ने अर्जुन को जीवन का दर्शन समझाया…
पार्थ..जिंदगी में हम जिस ऊंचाई पर हैं.
हमें अक्सर लगता है की कुछ चीजें, जिनसे हम बंधे हैं वे हमें और ऊपर जाने से रोक रही हैं; जैसे :
            घर
         परिवार
       अनुशासन
      माता-पिता
       गुरू और
       समाज
और हम उनसे आजाद होना चाहते हैं…
वास्तव में यही वो धागे होते हैं – जो हमें उस ऊंचाई पर बना के रखते हैं..
आप पढ़ रहें हैं: महाभारत कोट्स इन हिंदी। महाभारत से जुडे़ सुविचार
‘इन धागों के बिना हम एक बार तो ऊपर जायेंगे परन्तु बाद में हमारा वो ही हश्र होगा, जो बिन धागे की पतंग का हुआ..
अतः जीवन में यदि तुम ऊंचाइयों पर बने रहना चाहते हो तो, कभी भी इन धागों से रिश्ता मत तोड़ना..
“धागे और पतंग जैसे जुड़ाव के सफल संतुलन से मिली हुई ऊंचाई को ही ‘सफल जीवन कहते हैं.”
दोस्तो, महाभारत से जुड़ी चीजें आपको कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरूर बतायें. यदि आपको ऐसे ही और प्रेरणादायक कोट्स पढ़ना चाहते है तो हमें जरूर बतायें. यदि पास कोई लेख या प्रेरणादायक कोई कहानी है तो आप हमें Mrejazbaamail@gmail.Com पर भेज सकते हैं.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *