जानिए ऐसे खूबसूरत देशों के बारे में, जहाँ भारतीय को घूमने के लिए वीज़ा की जरूरत नही पड़ती
एक समय ऐसा हुआ करता था जब विदेश घूमने के लिए प्लानिंग बनानी पड़ती थी। सबसे बड़ी टेंशन वीज़ा पाने की होती थी। वीजा प्राप्त करने के लिए बहुत कोशिशें करनी पड़ती थी। जैसे लंबी कतारों में खड़े रहना, बहुत से डॉक्यूमेंट तैयार करना, तरह-तरह के सवाल करना, फिर वीजा के पेपर की कार्रवाई के लिए कई महीनों तक इंतजार करते-करते भी लोग थक जाया करते थे।
लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि भारत के पासपोर्ट धारकों को अब से बाहर के बहुत से देशों में फ्री एंट्री या फिर वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा मिल गई है। कई देशों में तो भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के भी एंट्री मिल जाती है।
विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि विश्व के बहुत से देश ऐसे हैं। जिनमें भारतीय पासपोर्ट पर वीज़ा फ्री की यात्रा सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा बताया कि 43 देश भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से देश हैं जिनमें बिना वीजा के भी आसानी से अच्छे से यात्रा कर सकते हो।
ये है वो देश जहाँ भारतीय को नहीं चाहिए वीज़ा
मालद्वीप
मालदीव दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले देश में से एक माना जाता है क्योंकि लोगों का यह फेवरेट डेस्टिनेशन है यहां पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां छुट्टियां बिताने जाती है। अगर आप भी जाना चाहते हैं तो इस द्वीप पर बिना वीज़ा के यात्रा की सुविधा कर सकते हैं।
मारीशस
अगर आप चाहते हैं कि समुद्र के आसपास रहना तो आपको इसके लिए मारीशस जरूर जाना चाहिए मारीशस में इंडियन पासपोर्ट होल्डर को बिना वीजा के एंट्री आसानी से मिल जाती है लगभग 90 दिन के लिए ये एंट्री फ्री होती है। लेकिन यात्रियों के पास उनका रिटर्न टिकट और उनके पास बैंक का पर्याप्त बैलेंस होना भी बहुत जरूरी है।
भूटान
भूटान के बारे में तो आप जानते ही होंगे क्योंकि यह भारत का पड़ोसी देश है इसके साथ यह देश यात्रियों के घूमने के लिए बहुत फेवरेट डेस्टिनेशन बन गया है अभी हाल ही में विराट अनुष्का भी भूटान घूमने के लिए गए थे इससे लोग बहुत अट्रैक्ट हुए है। यहां पर जाने के लिए भारतीयों को केवल पासपोर्ट या फिर कोई दूसरी आईडी बतानी पड़ती है।
बारबाडोस
बारबाडोस देश समुद्र के किनारे बसा हुआ एक प्राकृतिक सौंदर्य से अलौकिक सुंदरता लिए हुए समुद्र किनारे बता देश है यह प्रशांत महासागर के कैरेबियन नदी पर बसा हुआ है इस देश की खूबसूरती सैलानियों को अपनी तरफ बहुत आकर्षित करती है इस देश में सभी भारतीय लोगों को वीज़ा फ्री एंट्री मिलती है।
हांगकांग
हॉन्ग कोंग समुद्र के किनारे बसा हुआ देश है यहां ऐसे बहुत से दर्शनीय स्थल हैं जिनको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं हांगकांग के SAR में सभी भारतीय बिना वीज़ा के घूमने जा सकते हैं।
Also Read : वेस्ट पड़ी ग्लूकोस की बोतल से भारतीय किसान ने खेती में, बहुत कम समय में कमाए लाखों रुपए…