Interview Questions : यदि आप नीले समुद्र में लाल पत्थर डालते हैं, तो क्या होगा?
Interview Questions : देश में हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। अभ्यार्थी लिखित परीक्षा से ज्यादा साक्षात्कार देने में घबराते हैं। साक्षात्कार के दौरान पूछे जाने वाले सवालों को लेकर वे काफी चिंतित रहते हैं। इन्टरव्यू पैनल अभ्यार्थी के मानसिक क्षमता और सामान्य ज्ञान को परखने के लिए कई तरह के सवाल पूछता हैं।
इस आर्टिकल में हम आपकों कुछ ऐसे ही सवालों (Interview Questions) और उनके जवाबों के बारे में बताने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की लिखित परीक्षा पार कर चुके हैं और साक्षात्कार में जाने से पहले घबरा रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। कुछ सरल, लेकिन घुमाने वाले सवाल नीचे दिये गये हैं।
Interview Questions : ये है वो सवाल
सवाल : पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब : पासवर्ड को हिंदी में कूट शब्द कहते हैं।
सवाल : बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब : बैंक को हिंदी में अधिकोष कहते हैं.
सवाल : एक मेज पर प्लेट में दो सेब हैं और उसे खाने वाले तीन आदमी हैं तो कैसे खाएंगे?
जवाब : एक मेज पर और दो सेब प्लेट में हैं यानि कुल तीन सेब हुए। तीनों आदमी एक-एक सेब खा लेंगे।
सवाल : कौन सी चीज है जो गर्म करने से जैम जाती है?
जवाब : अंडा गर्म करने पर जम जाता है।
सवाल : किस जानवर की उंगलियों के निशान इंसानों की तरह होते हैं?
जवाब : कोआला ऐसा जानवर है, जिसकी अंगुलियों के निशान इंसानों की तरह होते हैं।
सवाल : यदि आप नीले समुद्र में लाल पत्थर डालते हैं, तो क्या होगा?
जवाब : पत्थर गीला होगा और डूब जाएगा।
सवाल : एक बच्चा पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुआ पर वह पाकिस्तानी नहीं है, ऐसा कैसे?
जवाब: बच्चे का जन्म 1947 के पहले हुआ होगा। उस समय पाकिस्तान बना ही नहीं था।