Indian Businessman : मुकेश अंबानी से लेकर गौतम अडानी तक जानिए भारत के अरबपति कितने कर्ज में हैं

Indian Businessman : हाल ही में एक खबर के अनुसार ऐसा पता चला है कि देश के सबसे अमीर शख्स मतलब कि गौतम अडानी के ऊपर बहुत ही बड़ा कर्ज़ है। फिच रेटिंग की क्रेडिट साइट ने अपने क्रेडिट नोट में अदानी ग्रुप को कर्ज में डूबी हुई कंपनी करार दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी एक बड़ी वजह गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच चल रही स्पर्द्धा भी है। क्रेडिट साइट को लगता है कि कई ग्रुप कंपनियों को अपने कर्ज के उच्च स्तर को कम करने के लिए पूंजी लगाने की जरूरत होती है, परंतु ऐसा नहीं है सिर्फ अदानी ग्रुप पर ही कर्ज है, बल्कि हर कारोबारी कर्ज लेकर बिजनेस करता है। किसी पर कर्ज कम होता है तो किसी पर बहुत ही ज्यादा हो जाता है।

अगर हम मार्च 2022 तक के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा कर्ज टाटा ग्रुप पर है। कंपनी अभी करीब 2.89 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में दबी हुई है। हालांकि अधिक कर्ज़ का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि कंपनी किसी संकट में है क्योंकि हर बिजनेस में एक कर्ज का बहुत ही बड़ा रोल होता है।

Indian Businessman

Indian Businessman : अडानी ग्रुप नए-नए वेंचर्स में एंट्री मार रहे

भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की बात की जाए तो इन्हें भी भारी कर्ज में देखा जा सकता है। अडानी ग्रुप तेजी से नए-नए वेंचर्स में एंट्री मार रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें भारी कर्ज लेना पड़ रहा है। मार्च 2022 तक की बात की जाए तो कंपनी पर लगभग 2.22 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।

मुकेश अंबानी जो देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स में एक आते हैं। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर करीब 2.66 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। अडानी की तरह ही अंबानी भी तमाम तरह के बिजनेस में तेजी से घुस रहे हैं और अपना दबदबा बढ़ाने की और कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Indian Businessman : बिरला ग्रुप लगभग 2.29 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में

कुमार मंगलम बिरला की कंपनी आदित्य बिरला ग्रुप लगभग 2.29 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में दबी हुई है। कंपनी ने करीब 1.4 लाख लोगों को नौकरी दी हुई है। ऐसे में अगर बात कर इसकी की जाए तो थोड़ी चिंता जरूर होती है हालांकि 36 देशों तक फैली हुई है कंपनी तेजी से कमाई भी कर रही है।

आनंद महिंद्रा की कंपनी महिंद्रा ग्रुप बिजनेस में इन्होंने भी भारी लोन लिया हुआ है। लगभग इस कंपनी पर करीब 75000 करोड रुपए का कर्ज़ है। हालांकि यह कर्ज अदानी अंबानी के कर्ज से काफी कम है।

Also Read : Business Ideas : महीने की 40 से ₹50000 की कमाई करने के लिए शुरू करें 10 से 15 रुपये में ये वाले बिजनेस

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *