Haryana Farmer’s Son : हरियाणा से जापान के लिए उड़ान भरने जा रहा है किसान का बेटा, मिला 7000000 का पैकेज

Haryana Farmer’s Son : जब मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिल ही जाती है। आज भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो कड़ी मेहनत के दम पर अपने परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। ऐसी ही एक खबर इस समय चर्चा में बनी हुई है कि किसान के बेटे ने भी परिवार के साथ साथ देश का नाम रोशन कर दिखाया है। इसका नाम मनोज नेहरा है जो हरियाणा के सिरसा के छोटे से गांव का रहने वाला है।

हाल ही में मनोज को जापान की बड़ी कंपनी से लाखों का पैकेज मिला है और उन्हें नौकरी ऑफर की गई है। यह सब मनोज की मेहनत का ही नतीजा है। इसके लिए मनोज में बहुत ही कड़ी मेहनत की है। आज उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनका पूरा गांव बहुत ही खुश दिखाई दे रहा है। वही मनोज भी अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं।

Haryana Farmer's Son

Haryana Farmer’s Son : मेहनत के दम पर बहुत अच्छा काम किया

मनोज एक किसान का बेटा है परंतु आज अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। हाल ही में मनोज को जापान की कंपनी एक्सचेंजर से 7000000 रुपए का सालाना पैकेज मिल रहा है। एक किसान के बेटे के लिए यह बहुत ही बड़ी बात है यह सब मनोज ने अपने मेहनत के दम पर किया है।

आज मनोज की इस कामयाबी पर उनके पिता ही नहीं बल्कि गांव में भी खुशी का माहौल छा रहा है। मनोज के पिता ने बताया है कि मनोज हमेशा से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत ही अच्छे थे। मनोज ने शुरुआती पढ़ाई अपने जिले से ही पूरी की थी और 12वीं की पढ़ाई के लिए राजस्थान के सीकर जिले में चले गए थे। वहीं 12वीं के बाद मनोज ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी की थी और उन्हें खड़कपुर में दाखिला भी मिल गया था। यहां से मनोज ने बेटे की पढ़ाई की और वह अब एमटेक फाइनल ईयर में है। पढ़ाई के दौरान ही इस कंपनी के लिए मनोज का इंटरव्यू हुआ था जहां पर वह नौकरी के लिए सिलेक्ट कर लिए गए हैं।

Also Read : एक रिटायर फौजी खेती करके कमाते हैं अब लाखों रुपए सिखा रहे हैं किसानों को किसानी करना

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *