गूगल क्या है? इसके प्रोडक्ट कौन से हैं?

गूगल एक वेब सर्च इंजन है। जिसका कार्य वेब में मौजूद मतलब  इंटरनेट पर उपलब्ध Pages जिन्हें हम Web Pages भी कह सकते हैं, को खोजने का कार्य करना है।
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा विजिट और सर्च की जाने वाली वेबसाइट गूगल है।
गूगल की Popularity का सबसे बड़ा कारण उसके Products हैं।
वैसे तो गूगल के बहुत सारे प्रोडक्ट हैं, पर इस पोस्ट में हम कुछ Products की सामान्य जानकारियां आपके साथ Share करेंगे, जिनका उपयोग लगभग सामान्य जीवन में Regular किया जाता है।

 

                                                      Web On Google
1. Web Search (वेब खोज)- वेब सर्च, नाम से स्पष्ट है कि इसके द्वारा इंटरनेरट पर मौजूद 60 Trillion Individual Pages, Means लगभग 60 खरब अलग-अलग वेब पेज को खोजना है। गूगल सर्च की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके माध्यम से एक सेकंड से भी कम समय में बेहतर से बेहतर Results प्राप्त होते हैं।
2. Google Chrome (गूगल क्रोम)- यह गूगल प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला एक वेब ब्राउज़र है जो इंटरनेट तकनीक को बहुत ही सरलता तेजी और आसानी से इंटरनेट पर मौजूद वेब पेज को User की जानकारी तक पहुँचाने के लिए अपना Role निभाती है।
3. Google Bookmark (गूगल बुकमार्क्स)- यह एक ऑनलाइन सेवा है जो आपके Favorite Site को Save करने, Labels and Comments Attach करने की सुविधा भी देता है।
                                           Home and Office
1. Google Gmail (गूगल मेल )- यह वेब मेल या ई-मेल का एक प्रकार जिसके माध्यम से हम एक मेल या सन्देश को बहुत ही आसानी या सहजता से वेब के द्वारा भेज सकते हैं। Gmail वास्तव में हमारे मेल के लिए डाकिये (Postman) का कार्य करता है।
2. Google Drive (गूगल ड्राइव)-  यह एक प्रकार का Online storage Drive होता है, जहाँ हम अपने Documents को सुरक्षित रूप स्टोर कर सकते हैं।  गूगल ड्राइव की खासियत है कि इसमें हमें 5 GB तक की स्टोरेज क्षमता प्राप्त होती है।
3.  Google Docs (गूगल डॉक्यूमेंट)- इसके द्वारा हम Word, Spreadsheet, Chart etc.. बनाकर रख सकते हैं और उसे वेब के माध्यम से दूसरों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
4. Google Slide (गूगल स्लाइड)- इसके Through हम बहुत ही आसानी से अपने किसी Presentation का Slide तैयार कर सकते हैं।
5. Google Form (गूगल फॉर्म)- इसके द्वारा हम अपने वेबसाइट या वेब पेज के लिए ऑनलाइन फॉर्म बनाकर इसका उपयोग कर सकते हैं।
6. Google Sites (गूगल साइट्स)- यह हमें अपने Sub-Domain के साथ फ्री में साइट बनाने की सुविधा प्रदान करता है।  जिसकी सहायता से हम वेब पर कुछ सिम्पल पेज के साथ साइट बना सकते हैं।
7. Google Calendar (गूगल कैलेण्डर )- यह अपने लाइफ के Events पर पकड़ बनाने की सुविधा देता है।  इसके द्वारा जन्मदिन, किसी से खास मुलाकात, किसी विशेष दिन को याद रखना, ऐसी बहुत-सी चीजें आसान हो जाती हैं।
8. Google Translator (गूगल अनुवादक)- इसकी सहायता से हम किसी वेब पेज को अपनी मनचाही भाषा में अनुवाद करके पढ़ सकते हैं।  साथ ही इसकी खासियत यह है कि इसके द्वारा हम अपनी मनचाही भाषा में लिख सकते हैं।  हमारे द्वारा जो भी इनपुट दर्ज किया जायेगा, सलेक्टेड भाषा में हमें उसका आउटपुट प्राप्त होगा।
                                                        Social
1. Google Plus (गूगल प्लस)- इसके माध्यम से आप अपने विचारों  को स्वयं के पेज पर व्यक्त कर सकते हैं। और विचार उन सारे लोगों तक पहुंचाए जाते हैं जो आपके गूगल प्लस पेज को फॉलो करते हैं।
2. Blogger (ब्लॉगर)- यह गूगल की सबसे अच्छी सुविधा है जिसके माध्यम से आप अपने स्वयं का ब्लॉग बिलकुल मुफ्त में बना सकते हैं और इसकी सहायता से बहुत सारे Web pages Create कर सकते हैं।
3. Google Groups (गूगल समूह)- जहाँ लोगों का समूह आम हितों के बारे में विचार विमर्श कर सकता है।
4. Google Hangouts (गूगल हैंगऑउट )- यह हमें मुफ्त में वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है, जिसके द्वारा हम दूर बैठे आदमी से मुफ्त में लाइव वीडियो चैट कर सकते हैं। साथ ही इसकी सहायता से ग्रुप में Live Conversationकिया जा सकता है।
                                                      Media
1. Youtube (यूट्यूब)- इसकी सहायता से आप अपने मनचाहे Videos देख सकते हैं।  साथ ही अपने वीडियोस भी अपलोड करके अपने चाहने वालों के साथ शेयर कर सकते हैं।
2. Google Books (गूगल बुक्स)- इसमें आपको दुनिया भरके  पुस्तकालयों और प्रकाशकों के लाखों पुस्तक मिल जायेंगे जिन्हें आप  से खोज कर उसका Preview देख सकते हैं।
3. Google Image Search (गूगल इमेज सर्च)- Web में अपनी मनपसंद इमेज या चित्र खोजने का सबसे बढ़िया और बेहतर जगह गूगल इमेज है।  जो आपके मनचाहे चित्र का परिणाम सेकण्ड से भी कम समय में देता है।
4. Google News (गूगल समाचार)- Web में मौजूद अलग-अलग विषयों से सम्बंधित न्यूज़, जहाँ हम दुनिया भर की ख़बरों का कलेक्शन एक साथ पाते हैं।
5. Google Picasa (गूगल पिकासा)- इसके द्वारा तस्वीरें देखना, उन्हें सुधारना और अपने पिक्सचर्स शेयर करना, ऐसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
                                                              Business
1. Google AdWords (गूगल एडवर्ड)- अपने बिजनेस को प्रमोट करने और उसे एक ज्यादा से ज्यादा कस्टमर तक पहुँचाने के लिए गूगल इसके माध्यम से बेहतर सुविधा प्रदान करती है।
2. Google My Business (गूगल माई बिजनेस)- आपके व्यापार को वेब में विशेष स्थान देने का कार्य इसके द्वारा किया जाता है।  जिसमे आपके व्यापार की डीटेल और उसका मैप गूगल सर्च रिजल्ट्स में बहुत अच्छे से दिखाया जाता है। जिसका सीधा सम्बन्ध आपके गूगल प्लस पेज से रहता है।
3. Google Adsense (गूगल एडसेंस)- ऑनलाइन पैसे अर्जित करने का सबसे बढ़िया उपाय गूगल एडसेंस है।  जिससे आप अपने ऑनलाइन कार्य को एक नया आयाम दे सकते हैं साथ ही अपने आय के स्रोत को बढ़ा सकते हैं।
                                                               Geo
1. Google Maps (गूगल मैप्स)- दुनिया के किसी भी कोने का नक्शा और दिशा निर्देश इसके माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
2. Google Earth (गूगल अर्थ)- यह हमें ऑनलाइन पूरे दुनिया के किसी भी कोने का दृश्य देखने की सुविधा प्रदान करता है।
गूगल के बहुत सारे  उपयोगी प्रोडक्ट हैं, उनमें से हमने कुछ की ही जानकारी आप सब रीडर्स के साथ शेयर करने का प्रयास की  है।  आगे जैसे-जैसे कंटेंट बढ़ते जायेगा, हम गूगल के सभी प्रोडक्ट की जानकारियों पर प्रकाश डालते जायेंगे।
गूगल किस प्रकार किसी वेब पेज को सर्च करता है, और उसे अपने टॉप 10 रिजल्ट में शामिल करता है, इन सबकी जानकारियां आगे आने वाले आर्टिकल में आप सबको पढ़ने को मिलेंगी।  इसके अलावा हम गूगल के सभी प्रोडक्ट की सूची, उनके सामान्य जानकारियों के साथ इस MeraJazbaa.com पर जल्दी ही शेयर करेंगे।
इसलिए यदि आप इस साइट से ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहते हैं और प्रोफेशनल बनना चाहते हैं तो कृपया इस हिंदी वेबसाइट से नियमित जुड़े रहें।
                                                                                                                                धन्यवाद !

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *