Knowledge: दुनिया में सबसे ज्यादा आम की पैदावार कहां होती है? जानें ऐसे ही रोचक सवालों को जवाब

GK QUESTION: देश में इन दिनों होने वाले तमाम प्रतियोगिता परीक्षाओं में समानय ज्ञान (GK Questions) से जुड़े सवाल काफी कठीन होते जा रहे। परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सवाल इतिहास से लेकर फिलहाल में घटी घटनाओं से जुड़े रहते है। ऐसे में पूरे सिलेबस को कवर कर पाना स्टूडेंट्स के लिए काफी कठीन हो जाता है। ऐसे में कुछ ऐसे सवाल भी होता है जो काफी कॉमन होता है और अधिक्तर परीक्षाओं में पूछा जाता है। आइए जानते है ऐसे ही 10 कॉमन सवाल…

1. सवाल- दुनिया में सबसे बड़ा रोड-नेटवर्क किया देश में मौजूद है?
जवाब- दुनिया का सबसे बड़ा रोड-नेटवर्क भारत में है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में तकरीबन 1.9 मिलियन मिल रोड बने हुए है।

2. सवाल- दुनिसा में किस देश के मूल निवासी को ‘रेड इंडियन’ कहा जाता है?
जवाब- यूरोप से लोगों के आने से पहले जो लोग अमेरिका महाद्वीप के मूल निवासी थे, उनको रेड इंडियन या नेटिव इंडियन कहा जाता है। ये करीब 500 स्वतंत्र कबीलों का सामूहिक नाम हैं जो मेक्सिको, उतरी अमेरिका और कनाडा के कुछ भागो में रहते थे।

3. सवाल- दुनिया में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन कहां होता?
जवाब- भारत में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन है। यहां हर साल 1.2 मिलियन टन आम की पैदावार होती है।

4. सवाल- भारत की पहली किन्नर डॉक्टर का क्या नाम है?
जवाब- केरल की रहने वाली डॉ. वीएस प्रिया भारत की पहली किन्नर डॉक्टर है।

5. सवाल- दुनिया का सबसे बड़ा मेला किस देश में लगता है?
जवाब- भारत में हर 12 साल में एक बार कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान करीब 2 से 3 करोड़ श्रद्धालू शामिल होते है। कोरोना काल के कारण पिछले दो सालों से इसका आयोजन नहीं किया जा रहा।

6. सवाल- भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाले शब्द ‘ सत्यमेव जयते ‘ किस उपनिषद् से लिया गया ?
जवाब- मुण्डक उपनिषद्।

7. सवाल- दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कहां रहता है?
जवाब- दुनिया का सबसे बड़ा परीवार भारत में ही रहता है। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम के मिजोरम के बख्तवांग गांव में रहने वाले इस परिवार के मुखिया डेड जिओना है। उनकी 39 पत्नियां और 94 बच्चे, 14 बहुएं और 33 पोते-पोतियां है। यह सभी एक 4 मंजिल 100 कमरे वाले माकन में एक साथ रहते है।

8. सवाल- दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल कौन सा है?
जवाब- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के नए संस्करण के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा विद्यालय (School), भारत की सार्वधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) स्कूल हैं। इसे 2013 में, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे बड़े स्कूल के रूप में प्रमाणित किया।

9. सवाल- दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिदों की संख्या किस देश में हैं?
जवाब- किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद है। तनी मस्जिद संसार के किसी भी देश या इस्लामी मुल्कों तक में नहीं है। (तकरीबन 300000 मस्जिद है).

10. सवाल- दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन कहां होता है?
जवाब- भारत दुनिया का सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है।

Tags:

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *