गौतम अडानी के बड़े भाई बने सबसे अमीर NRI, 5 साल में बढ़ी इतनी दौलत

अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी को तो लगभग हर कोई जानता ही है। वह इस समय देश के सबसे अमीर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद शांतिलाल अडानी भी अमीरी में बिल्कुल कम नहीं है। 2022 के अनुसार विनोद अडानी इस वक्त सबसे अमीर एन आर आई मतलब कि प्रवासी भारतीय बन गए हैं। इस समय वह दुबई में रहते हैं और दुबई सिंगापुर जकार्ता में ट्रेंडिंग बिजनेस को हैंडल कर रहे हैं। उन्होंने 2021 और 2022 के दौरान हर रोज 102 करोड रुपए कमाए हैं।

गौतम अडानी

इतनी है गौतम अडानी के बड़े भाई की दौलत

विनोद अडानी इस समय सबसे अमीर एनआरआई तो है ही इसी के साथ भारत के छठवें सबसे अमीर शख्स भी बन गए हैं। उनकी दौलत की बात की जाए तो अभी 1.69 लाख करोड रुपए है। पिछले साल तक वह भारत के आठवें सबसे अमीर शख्स थे परंतु अब उनकी पोजीशन दो स्थान और आगे बढ़ गई है। पिछले साल की बात की जाए तो उनकी दौलत 28 फ़ीसदी आने की करीब 37400 करोड रुपए की तेजी देखने को मिली। पिछले 5 सालों में उनकी दौलत करीब 850 फ़ीसदी मतलब कि 151200 करोड़ रुपए बढ़ी है।

वहीं अगर गौतम अडानी की दौलत की बात की जाए तो पिछले 5 सालों में 15.4 गुना बढ़ी है। वहीं विनोद शांतिलाल लड़ाने की दौलत इस अवधि में 9.5 गुना बढ़ी है। पिछले 5 सालों में गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आठवें नंबर से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि विनोद अडानी 2018 में 49वें नंबर पर थे, जो अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। विनोद अडानी अभी अदानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के डायरेक्टर हैं। ऐसे में अडानी जैसे जैसे अमीर होंगे विनोद अडानी की नेटवर्क भी बढ़ती जाएगी।

Also Read : Ashok Gupta : एक ऐसी फसल जिसे एक बार लगाओ और तीन बार काटो इस फसल के जरिए हो रहा है लाखों का मुनाफा

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *