एक रिटायर फौजी खेती करके कमाते हैं अब लाखों रुपए सिखा रहे हैं किसानों को किसानी करना
कहते हैं ना जब कोई इंसान कुछ करने की ठान लेता है तो उसे कोई भी नहीं रोक सकता है, चाहे कोई काम कितना ही मुश्किल क्यों ना हो। आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक बंजर जमीन को हरा भरा कर दिया और अब खेती करके लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। जी हाँ, राजस्थान के रिटायर्ड फौजी ने इसे सच कर दिखाया है। वह अकेले 20,000 से अधिक पेड़ लगाकर दूसरों को प्रेरणा दे रहे हैं। राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले रिटायर फौजी जमील पठान ने यह काम किया है।
करीब 7 एकड़ से अधिक बंजर जमीन पर उन्होंने खेती करने की सोची और उन्होंने यह काम कर भी दिखाया। इस बंजर जमीन को उन्होंने हरा भरा कर दिया। उनकी मेहनत और जिद रंग लाई है। अब तक वह 20000 से भी ज्यादा पेड़ पौधे लगा चुके हैं। इसमें कई किस्म के पेड़ तरह-तरह की सब्जियां और फल भी शामिल है। वह खेती करके अब लाखों रुपए तक की कमाई करते हैं।
परिवार वाले भी उनका खेती में साथ देते हैं
जमील पठान के परिवार वाले भी उनका खेती में साथ देते हैं। वह लोगों को किस आने के लिए जागरूक भी करते हैं। अब तक वह और उनका परिवार 60,000 से अधिक लोगों को खेती करने की ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। राजस्थान के कई जिलों में उनके सहयोग से आज कई सारी बंजर जमीन हरी-भरी हो रही है। जमील के बेटे जुनैद एक इंजीनियर है। वह भी अपने पिता का हाथ बटाते हैं। वह किसानों को खेती करने की ट्रेनिंग भी देते हैं। वही जमील की बहू भी महिला किसान को सब्जियां और फलों के बारे में जानकारी देती है।
खबरों के मुताबिक जमीन साल 2015 में सेना से रिटायर हो गए थे। इसके बाद वह प्रॉपर्टी का काम करने लगे, फिर बंजर जमीन पर खेती करना शुरू किया। हालांकि शुरुआती में उन्हें काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा फसल सही से पैदा नहीं हुई, परंतु वह डटे रहे और आखिरकार उन्होंने यह काम कर दिखाया। इसी के साथ दूसरों को किसानी के लिए भी जागरूक करते हैं।
Also Read : वेस्ट पड़ी ग्लूकोस की बोतल से भारतीय किसान ने खेती में, बहुत कम समय में कमाए लाखों रुपए…