51 motivational विचार Inspirational Hindi Thoughts

१- क्षमा बड़े लोगों का आभूषण है |


२- समझदार व्यक्ति कार्य आरम्भ करने से पहले सोचता है तथा मूर्ख कार्य समाप्त करते समय |



३-  जीवन का असली आनंद वह करने में है, जिसके   बारे में लोग कहें कि आप उसे नहीं कर सकते |


४ – लाभ के बारे में जितना हो सके, देर से सोचें; खर्चों के बारे में जितना हो सके, जल्दी सोचें |


५ –  प्रतिभा से धन कमाया जा सकता है, लेकिन धन से प्रतिभा नहीं |


६- जो व्यक्ति कदम – दर – कदम चलकर चोटी पर पहुँचता है, वह उस व्यक्ति से कहीं ज्यादा सम्मान पाता है, जो चोटी पर हेलीकॉप्टर से पहुँचता है |


७- आपके पास जो सबसे अच्छा है , वह दुनिया को दें और सबसे अच्छा ही आपके पास वापस आएगा |


८- यदि आपको अपने दिमाक का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य न किया जाए तो आप दिमागी तौर पर सुस्त बन जाएँगे और आप अपनी क्षमता का उपयोग कभी नहीं कर पाएँगे |


९ – अगर सभी संभव रूकावटों को पहले ही खत्म कर दिया जाए, तो करने के लिए कोई काम नहीं रहेगा |


१० –  अपनी गलती मान लेना आपका थोड़ा समझदार होना सिद्ध करता है |


११ – किसी भी आदमी के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात अपनी इज्जत व अपना चरित्र बनाना है |


१२ – यधपि आप सही रास्ते पर जा रहे हैं, तो भी यदि बैठ जाएँगे तो पीछे रह जाएँगें |


१३ – असहमति होते हुए भी सहमति जताना  बातचीत में सफलता पाने का रहस्य है |     


१४ –  जो लोग जल्दबाजी करते हैं , वे सामन्यत: घंटे बरबाद करके कुछ मिनट ही बचाते हैं |


१५ – अपने करियर की शुरूआत में आपका सीखना आपकी कमाई से अधिक महत्वपूर्ण है |


१६ – 90 प्रतिशत आपके अधिनस्थ कर्मचारियों  द्वारा किया जा सकता है और वास्तव में आपको केवल 10 प्रतिशत के लिए वेतन दिया जाता है |


१७ – जवानी स्थिर नही रह सकती , और बुढ़ापा परिवर्तित नही हो सकता |


१८ – आज की असफलता को देखकर कल को आज मे मत होने दो , आने वाला हर कल श्रेष्ट होगा |


१९ – जवानी अस्थिर जल का दृश्य , तो बुढ़ापा स्थिर दर्पण है |


२० – चुम्बक से आकर्षण का मंत्र सीखे जो अपने मतलब की चीज मिट्टी से भी खोज निकालती है |”


२१ – ज्ञान एक बारूद की तरह कार्य करता है आप जहॉ भी इस्तेंमाल करगें , आपके प्रतिद्वंदी ध्वस्त हो जाऐगें |


२२ – परेशानियॉ हमेशा रिश्तो की परिक्षाऐ लेती है , जो भी इन्हे पार कर जाते है वो स्वर्ग का अहसास जीते जी ही कर लेते है |


२३ – नेपोलियन सुबह जल्दी उठने वालों में से था प्रतिदिन एक घंटा कम सोने से आप अपने कार्य – जीवन में पॉच साल बढ़ा सकते हैं |


२४ – एक आदमी बड़ा है या महान है ? नम्रता से आदमी महान बन सकता है और इसके बिना आदमी सबसे छोटा भी बन सकता है |


२५ – प्रकृति ने आपको अपनी शक्ल दी , पर उस पर भाव आपको लाने हैं |


२६ – क्रोध तेजाब की तरह है वह जिस पात्र मे रहता है उसी को निगल जाता है |


२७ – अड़े हुए बहस करने का मतलब है मरे हुए को दवा देना |


२८ – बिना सद्भाव  व संस्कृति के विश्व अनाथ है |


२९ – एक महान व्यक्ति की महानता का पता अपने से छोटे व्यक्ति से व्यवहार करते समय चलता है |


३० – किसी दूसरे की योजनाओं  को तब तक हतोत्साहित न करें जब तक कि आपके पास उससे बेहतर योजना न हो |


३१ – वे लोग जो पारिश्रमिक से ज्यादा काम नहीं करते , उन्हें काम से ज्यादा पारिश्रमिक कभी नहीं मिलता |


३२ – इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या आप अपने पूर्वजों पर गर्व कर सकते हैं ? फर्क इस बात का पड़ता है कि क्या वे भी आप पर गर्व कर सकते हैं या नहीं ?


३३ – जो लोग खुद की कमियों को नजरअदांज करते रहते है उनको सफलता दूर से देखती है |


३४ – यदि आप सब कुछ बनना चाहते हैं तो आप कुछ भी नहीं बन सकते |


३५ – ऐसा काम आरंभ न करें, जिसे आप रोक न सकते हों |


३६ – ‘ किसी और दिन ‘ नहीं बल्कि ‘ आज ‘ ही बड़ा काम आरंभ करने का दिन है |


३७ – सोचें , निर्णय लें और वही करें जो आपको उचित लगे |


३८ – आत्मविश्वास खोना सबसे बड़ी हानी है |


३९ – कभी भी ऐसे व्यक्ति के साथ मित्रता न करें , जो आप से बेहतर न हो |


४० – अपने मित्र की भावनाओं को  मजाक में भी ठेस न पहुँचाएँ |


४१ – जरूरतें खत्म हो सकती हैं , लालच नहीं |


४२ – जो थोड़े से सतुंष्ट हैं , उनके पास सब कुछ है |


४३ – छोटा बर्तन जल्दी गरम हो जाता है |


४४ – 90 प्रतिशत आर्थिक चिंताओं का कारण 30 प्रतिशत लापरवाही , 30 प्रतिशत सुस्ती और 30 प्रतिशत उजूलखर्ची है |


४५ – लोग क्या कहेगें ? ऐसा सोचकर आपने अभी तक कुछ भी शुरू नही किया है |


४६ – अपनी सोच को बड़ा रखो , मुश्किले खुद- ब – खुद बौनी नज़र आऐगी |


४७ – भविष्य की उन्नति के लिए वर्तमान का सदुपयोग करने को तैयार रहें |


४८ – केवल अस्तित्व के लिए नहीं बल्कि जीने के लिए जिएँ |


४९ – फेल होने का मतलब है देर होना , न कि हार जाना |


५० – सफलता के पहले खुशी व्यक्त न करें |


५१ – ह्रदय की आवाज को अनसुना करना सबसे बड़ा अधांपन है |

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *