दुनिया के ऐसे 5 सबसे महंगे फूड आइटम एक ऐसा चीज मशरूम जिसके लिए चुकाने पड़ते हैं ₹800000
खाना जो हमारी लाइफ की बेसिक जरूरत होती है। कुछ लोग खाने के बहुत ही शौकीन होते हैं उनके जीवन का मकसद ही होता है खाना खाना। आप खाने से कितना प्यार करते हैं आप खाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं। स्ट्रीट फूड की खोज से लेकर महंगे रेस्टोरेंट खाने के शौकीन जो होते हैं वह कहीं भी पहुंच जाते हैं। परंतु क्या खाने के लिए $100 मतलब कि ₹79000 तक की पेमेंट कर सकते हैं यहां उन फूड आइटम के बारे में बताने जा रहे हैं जो केवल करोड़पति लोग ही खा सकते हैं।
चीज जो डेरी का सबसे महंगा प्रोडक्ट होता है moose मिल्क से बना चीज दुनिया का सबसे महंगा चीज होता है। इसकी चीज प्रोसेस चीज होती है जो सिर्फ स्वीडन में पाई जाती है। यह लगभग 1000 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोग्राम यानी कि ₹800000 हिसाब से बिकता है। moose का दूध लेना आसान नहीं होता है इसीलिए इसका चीज भी काफी महंगा होता है। दो बहनों के चलाए जा रहे एक हाउस फार्म इसका सबसे बड़ा और मेन उत्पादक है।
इतनी है इन फूड आइटम की कीमत
White truffles एक तरह की अंडर ग्राउंड फंगस होती है। यह यूरोप में पाई जाती है क्योंकि वहां का मौसम इसको बढ़ाने में मदद करता है। इन ट्रफल्स को बढ़ने के लिए बहुत ही अलग वातावरण चाहिए होता है। यही वजह है कि यह मुश्किलों से मिलती है। यह मशरूम की अन्य किस्मों की तुलना में बहुत ही महंगा होता है। सफेद ट्रफल खरीदने पर आपको $1000 प्रति पाउंड तक खर्च करना पड़ता है।
जो लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं उनके लिए यह इंडोनेशियाई चिकन है लेकिन यह आपकी जेब के लिए भारी पड़ सकता है। इंडोनेशिया में इस नस्ल की कीमत लगभग $200 हो सकती है लेकिन देश के बाहर से हजारों डॉलर में बेचा जाता है। आयम सेनानी ब्लैक चिकन बर्ड फ्लू के डर से बहुत ही कम निर्यात किया जाता है। बाली में अपने रंग के अलावा यह नस्ल एक लोकप्रिय स्पोर्ट्स चिकन के रूप में भी मशहूर होती है।
जैमन इबेरिको या ड्राई की ओर इबेरियन हम दुनिया में उपलब्ध हैं। उनकी सबसे महंगी किसमें होती है इबेरियन एक दुर्लभ नस्ल होती है जो केवल स्पेन और पुर्तगाल में ही पाई जाती है। इस हेम को तैयार करने के लिए lberrco सूअर को बलूत का फल खिलाया जाता है जो कि बहुत ही महंगा होता है और इस प्रकार प्रत्येक लैग की कीमत आपको लगभग $4500 पढ़ सकती है।
केसर वह एक मसाला होता है जिसे हम सब भारतीय प्रमुख अवसर या त्योहारों में उपयोग करते हैं लेकिन बहुत ही सावधानी के साथ क्योंकि यह बहुत ही महंगा होता है। सिर्फ 1 किलो केसर इकट्ठा करने के लिए 3,00,000 से अधिक फूल इकट्ठे करने पड़ते हैं। केसर इकट्ठा करने की पूरी प्रक्रिया बहुत ही बड़ी होती है और थकान भरी होती है, क्योंकि यह साल भर में केवल 1 हफ्ते तक ही रहती है। इसके कारण इसकी कीमत $400 से $1000 प्रति किलोग्राम के बीच रहती है।
Also Read : जमीन पर बैठ कर पत्नी के हाथों का खाना खाते थे भारत के राष्ट्रपति, जानें कौन थे वह